नई दिल्ली (नेहा): टीवी की क्वीन कही जाने वाली एकता कपूर छोटे पर्दे पर कई सुपरहिट शोज बना चुकी हैं। वह अपना ओटीटी प्लेटफॉर्म आल्ट बालाजी भी चलाती हैं, जो अपने बोल्ड वेब शोज के लिए काफी लाइमलाइट में रहता है। ओटीटी पर बोल्ड कंटेंट परोसने के लिए एकता कपूर कई बार लीगल प्रॉब्लम्स में भी फंस चुकी हैं। अब एकता के खिलाफ एक बोल्ड शो में भारतीय सेना को अपमान करने के आरोप पर कोर्ट ने बड़ा आदेश दिया है। दरअसल, एकता कपूर पर उनकी वेब सीरीज एक्सएक्सएक्स में भारतीय सैनिकों का अपमान करने का आरोप है। यह आरोप यूट्यूबर विकास पाठक ने लगाया है, जिन्हें ‘हिंदुस्तानी भाऊ’ के नाम से भी जाना जाता है। विकास पाठक ने एकता कपूर, उनके ओटीटी प्लेटफॉर्म ऑल्ट बालाजी और उनके माता-पिता (जीतेंद्र और शोभा कपूर) के खिलाफ बांद्रा मजिस्ट्रेट अदालत में शिकायत दर्ज कराई थी। अब विकास पाठक के इस केस पर अदालत ने सुनवाई की है। 15 फरवरी को अदालत ने पुलिस को मामले की जांच करने का आदेश दिया है और 9 मई तक रिपोर्ट पेश करने को कहा है। जांच के बाद उन पर कार्रवाई भी हो सकती है। फिलहाल, एकता कपूर या ऑल्ट बालाजी की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।
एकता कपूर की वेब सीरीज पर सैनिकों के अपमान का आरोप लगाया गया है। यूट्यूबर विकास पाठक ने एकता कपूर और उनके ओटीटी प्लेटफॉर्म ऑल्ट बालाजी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी जिसमें उन्होंने कहा था कि ऑल्ट बालाजी पर प्रसारित एक वेब सीरीज के एक एपिसोड में एक सैन्य अधिकारी को आपत्तिजनक सीन में दिखाया गया है। पाठक का आरोप है कि इस सीन में राष्ट्रीय प्रतीक के साथ भारतीय सेना की वर्दी का भी गलत इस्तेमाल किया गया है, जो देश की गरिमा और गौरव का अपमान है। एकता कपूर की वेब सीरीज एक्सएक्सएक्स साल 2018 में रिलीज हुई थी, जिसके दूसरे सीजन पर बवाल हुआ था। 2020 में इस हिंदुस्तान भाऊ ने एकता कपूर के खिलाफ विवादित सीन को लेकर केस दर्ज कराया था। यह वेब सीरीज आल्ट बालाजी में स्ट्रीम हुआ था।