बेंगलुरु (राघव):रविवार को एयर इंडिया की दिल्ली जा रही फ्लाइट ने बेंगलुरु के केंपेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से उड़ान भरने के एक घंटे बाद इंजन फेल हो जाने के कारण आपात लैंडिंग की। एयरपोर्ट सूत्रों के अनुसार, फ्लाइट 2820 ने शाम करीब 7 बजे उड़ान भरी थी, लेकिन इंजन बंद होने के कारण शहर के ऊपर चक्कर लगाने के बाद इसे वापस लैंड करना पड़ा। फ्लाइट ने सुरक्षित लैंडिंग की, और इसमें सवार सभी यात्री और क्रू मेंबर पूरी तरह से सुरक्षित हैं। हालांकि, इंजन फेल होने की तकनीकी वजहों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। अधिकारयों मुताबिक “यह घटना परसों हुई थी। हमारे पास तकनीकी विवरण नहीं हैं, लेकिन फ्लाइट ने आपात लैंडिंग की।”