मुजफ्फरपुर (नेहा): मुजफ्फरपुर के हथौड़ी थाना क्षेत्र में अहले सुबह जिला परिषद क्षेत्र संख्या 38 के जिला परिषद संजू देवी के घर पर दो बाइक सवार बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इसमें जिप के पति अनीश शाही बाल बाल बच गए। इसके बाद सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच की। घटना को लेकर अनीश शाही ने पुलिस को बताया कि अहले सुबह करीब चार बजे उनके घर का कॉल बेल बजा। इसके बाद वह बालकोनी में निकले।
वहां मुख्य गेट पर एक युवक हेलमेट लगाए खड़ा था और कुछ बात करने के लिए बुला रहा था। वह वहीं से बोलने को कहे तो बदमाश पास आने के लिए दवाब देने लगा। इस पर शक हुआ तो वह अंदर कमरे में जाने लगे। इसी बीच उसका एक अन्य साथी जो घात लगाकर दीवार के पीछे थे उसने बालकोनी की ओर उन्हें निशाना बनाकर गोली चला दी। जिस पर वह चिल्लाते हुए घर के अंदर अपना लाइसेंसी हथियार निकालने गए तब तक दोनों भाग निकला। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलने पर पुलिस आई खोखा ढूंढा गया, लेकिन नहीं मिला। गोली चलने के कुछ साक्ष्य पुलिस को मिले हैं।