नई दिल्ली (नेहा): बॉलीवुड एक्ट्रेस अथिया शेट्टी ने हाल ही में प्रेग्नेंसी की खबर शेयर की थी। इसके बाद से ही फैंस खुशखबरी का इंतजार कर रहे थे। फाइनली अब एक्ट्रेस के घर किलकारियां गूंज गई हैं। सुनील शेट्टी नाना बन गए हैं। पावर कपल अथिया शेट्टी और केएल राहुल के घर खुशियों का माहौल है। एक्ट्रेस ने बेटी को जन्म दिया है। इंस्टाग्राम पर फैंस के साथ खुशखबरी शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने एक पोस्ट किया है। इसमें साफतौर पर देखने को लिखा है कि उनके घर नन्ही परी आ गई हैं। सुनील की बेटी की पोस्ट को देखकर फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं रहा है। ज्यादातार लोग कमेंट करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दे रहे हैं। अथिया शेट्टी के मां बनने की गुड न्यूज बॉलीवुड के गलियारों में तेजी से फैल गई है। बॉलीवुड स्टार्स भी एक्ट्रेस को बधाई देते नजर आ रहे हैं। अथिया की पोस्ट पर मृणाल ठाकुर, कियारा आडवाणी और टाइगर श्रॉफ ने लव इमोजी के साथ शुभकामनाएं दी हैं।
अर्जुन कपूर और परिणीति चोपड़ा समेत ज्यादातर स्टार्स की खुशी का ठिकाना नहीं रहा है। सभी सुनील शेट्टी की लाडली बेटी के लिए प्यारे नोट लिख रहे हैं। फैंस ने भी एक्ट्रेस की पोस्ट पर बधाइयों की बौछार शुरू कर दी है। एक यूजर ने लिखा, ‘आपकी नन्ही परी को ढेर सारा प्यार और आशीर्वाद।’ इसके अलावा, ज्यादातर यूजर्स एक्ट्रेस की पोस्ट पर रेड हार्ट इमोजी पोस्ट करते नजर आ रहे हैं। अभिनेत्री अथिया ने पिछले साल नवंबर में इंस्टाग्राम के जरिए प्रेग्नेंसी की जानकारी फैंस के साथ शेयर की थी।उन्होंने एक नोट शेयर किया था, जिसमें लिखा कि ‘हमारा खूबसूरत आशीर्वाद जल्द आ रहा है 2025 में।’ इस पोस्ट में छोटे कदमों की तस्वीर और नजर से बचाने वाला इमोजी भी लगाई गई थी।