चंडीगढ़ (नेहा): हरियाणा के 10 नगर निगमों सहित 38 स्थानीय निकायों में ‘छोटी सरकार’ बनने का इंतजार अब खत्म होने वाला है। निकाय चुनाव में कौन सरताज होगा, इसका फैसला आज होगा।
दो मार्च और नौ मार्च को दो चरणों में हुए निकाय चुनाव के परिणाम के लिए सुबह आठ बजे से ही मतगणना शुरू हो गई। शाम तक लगभग सभी जगह नतीजे घोषित कर दिए जाएंगे। दस में से पांच निगमों में महिलाओं का मेयर बनना तय है, जिनमें पानीपत, गुरुग्राम, फरीदाबाद, अंबाला और यमुनानगर शामिल हैं।