नई दिल्ली (नेहा): फिल्मी दुनिया से एक दुखद खबर सामने आ रही है। हॉलीवुड में 6 दशक तक अपने अभिनय का लोहा मनवाने वाले अभिनेता रिचर्ड चेम्बरलेन का निधन हो गया है। 90 साल की उम्र में रिचर्ड ने आखिरी सांस ली थी। ‘मिनी सीरीज के किंग’ कहे जाने वाले रिचर्ड चेम्बरलेन का निधन 29 मार्च को हुआ था। हाल ही में, दिवंगत अभिनेता के प्रचारक हरलान बोल ने उनके निधन की जानकारी साझा की है।
रविवार को हरलान ने बताया कि रिचर्ड का स्ट्रोक के चलते निधन हुआ। वह तब वह हवाई शहर में थे। रिचर्ड के निधन से हॉलीवुड इंडस्ट्री और उनके चाहने वालों को बड़ा सदमा लगा है। रिचर्ड चेम्लरलेन पिछले 6 दशक से अमेरिकन शोज और फिल्मों का हिस्सा रहे हैं। उन्हें सबसे ज्यादा पॉपुलैरिटी टीवी शो डॉ. किल्डेयर 1961 से मिली थी। 6 साल तक इस शो में डॉ किल्डेयर का किरदार निभाने के बाद वह टीन आइडल बन गए थे।