कच्छ (राघव): गुजरात के कच्छ जिला स्थित भुज में भीषण सड़क हादसा हुआ है। एक निजी बस और ट्रक के बीच टक्कर से नौ लोगों के मारे जाने की खबर है। दुर्घटना में घायल हुए लोगों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है।जानकारी के अनुसार, दुर्घटना केरा और मुंद्रा के बीच हुई। जिसमें एक निजी बस और ट्रक के बीच दुर्घटना हो गई। बस में 45 से अधिक यात्री सवार थे। दुर्घटना की जानकारी मिलने पर स्थानीय लोग वहां पहुंचे। दुर्घटना में घायल 38 लोगों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। घटना की सूचना पुलिस और 108 टीम को दे दी गई है।