मेरठ (राघव): यूपी में मेरठ के ब्रह्मपुरी इलाके में मुस्कान ने गत 3 मार्च को अपने प्रेमी साहिल के साथ मिलकर पति सौरभ की हत्या कर दी। अब मेरठ के ही नौचंदी के कैलाशपुरी निवासी महिला का मामला चर्चाओं में है।
मिली जानकारी के अनुसार यहां एक शादीशुदा महिला का प्रेमी घर में घुसा था। इसी दौरान महिला का पति घर आ गया। उसने महिला के प्रेमी को घर पर रंगेहाथ पकड़ लिया। उसका गुस्सा भड़क गया। उसने पत्नी के प्रेमी को जमकर पीटा।
इस दौरान महिला के पति ने पत्नी के प्रेमी के गुप्तांग पर भी हमला बोलते हुए चोटिल कर दिया। मामला थाने पहुंचा तो घायल युवक का मेडिकल कराया गया। पुलिस ने फिलहाल महिला के पति पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले के अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है।