नई दिल्ली (राघव): चैंपियंस ट्रॉफी 2025 खत्म होने के बाद आईसीसी ने बुधवार को फरवरी के लिए प्लेयर ऑफ द मंथ का एलान किया। भारत के टॉप ऑर्डर बल्लेबाज ने ऑस्ट्रेलिया के स्टीव स्मिथ और न्यूजीलैंड के ग्लेन फिलिप्स को पछाड़ते हुए यह पुरस्कार जीता है। यह बल्लेबाज कोई और नहीं टीम इंडिया के प्रिंस शुभमन गिल हैं। फरवरी ने गिल ने 5 वनडे मैच खेले है। इस दौरान उन्होंने 94.19 की स्ट्राइक रेट और 101.50 के औसत से 406 रन बनाए। पिछले महीने भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ 3 वनडे मैचों की सीरीज खेली थी। इस सीरीज में गिल सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज थे। उन्होंने 3 मैच की 3 पारियों में 259 रन बनाए थे। वनडे सीरीज में गिल ने 2 अर्धशतक और 1 शतक लगाया था।
नागपुर में खेले गए पहले वनडे में गिल ने 87 रन की पारी खेली थी। इसके बाद कटक वनडे में उन्होंने 52 गेंदों पर 60 रन जड़ दिए थे। अहमदाबाद में खेले गए आखिरी वनडे में गिल ने शतक लगाया था। उन्होंने 102 गेंदों का सामना किया था और 14 चौकों-3 छक्कों की मदद से 112 रन बनाए थे। गिल को इस पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया और उन्हें प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया था। ICC चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भी गिल का प्रदर्शन शानदार रहा। बांग्लादेश के खिलाफ पहले ही मैच में उन्होंने शतक जड़कर भारत को जीत दिलाई। 20 फरवरी को दुबई में खेले गए इस मैच में गिल ने 129 गेंदों पर नाबाद 101 रन बनाए। 23 फरवरी को भारतीय टीम का सामना पाकिस्तान से हुआ। इस मैच में गिल ने 46 रन की अहम पारी खेली। गिल तीसरी बार ICC मेन्स प्लेयर ऑफ द मंथ अवॉर्ड जीती हैं। इससे पहले उन्होंने 2023 में दो बार (जनवरी और सितंबर) यह अवॉर्ड जीता था।