नई दिल्ली (राघव): राष्ट्रीय जनता के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद को दिल्ली एम्स से डॉक्टरों ने घर जाने की इजाजत दे दी। करीब 19 दिनों के बाद उन्हें इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी दी गई। सोमवार को मिली जानकारी के अनुसार अस्पताल से वे सांसद मीसा भारती के आवास पर पर चले गए। आपको बता दें कि लालू प्रसाद यादव की तबियत 2 अप्रैल को अचानक बिगड़ गई थी।
जिसके बाद उन्हें पटना के पारस अस्पताल में ले जाया गया था। इसके बाद बाद डॉक्टरों की सलाह से उन्हें दिल्ली एम्स में भर्ती कराया गया था। जानकारी के अनुसार, लालू प्रसाद अब पूरी तरह से स्वस्थ्य हैं। अभी वे दिल्ली में ही रहेंगे। कुछ दिनों के बाद वापस पटना लौटेंगे। वहीं, जानकारी के अनुसार प्रदेश राजद अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने एक दिन पूर्व एम्स में जाकर लालू प्रसाद से मुलाकात की। जगदानंद सिंह स्वयं अपना इलाज भी दिल्ली एम्स के चिकित्सकों की निगरानी में करा रहे हैं। समय-समय पर चिकित्सकों से राय लेने दिल्ली एम्स जाते हैं।