नई दिल्ली (नेहा): सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस 13 टीवी लवर्स को खूब पसंद आया था। इसकी पॉपुलैरिटी का यह आलम है कि इस सीजन के कंटेस्टेंट आज भी चर्चा में रहते हैं। इसमें माहिरा शर्मा का नाम भी शामिल है। शो के अंदर उनका ‘मसला-मसला’ शब्द का डायलॉग भी दर्शकों को पसंद आया था। बीबी हाउस से बाहर निकलने के बाद एक्ट्रेस ने पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री में काम किया। इसके अलावा, वह कई ओटीटी प्रोजेक्ट्स का हिस्सा भी रह चुकी हैं। इन दिनों वह डेटिंग अफवाहों को लेकर सुर्खियों में हैं। बिग बॉस के अंदर पारस छाबड़ा के साथ उनकी नजदीकियां बढ़ी थी। शो खत्म होने के बाद भी दोनों कई साल तक रिलेशनशिप में थे।
हालांकि, साल 2023 में दोनों का ब्रेकअप हो गया था। इस बारे में पारस ने एक पॉडकास्ट में बताया था कि उनके अलग होने की वजह लिव-इन रिलेशनशिप बनी थी। माहिरा शर्मा डेटिंग की अफवाहों को लेकर लंबे समय से चर्चा में बनी हुई हैं। इन दिनों उनका नाम क्रिकेटर मोहम्मद सिराज के साथ जोड़कर देखा जा रहा है। यह अफवाह साल 2024 में शुरू हुई थी, जब क्रिकेटर ने माहिरा की फोटो को लाइक किया था। ई-टाइम्स की एक रिपोर्ट में दावा किया गया था कि माहिरा और सिराज ने अपने रिलेशनशिप को प्राइवेट रखा हुआ है। एक्ट्रेस ने अफवाहों से परेशान होकर खुद इसकी सच्चाई बता दी है।
गुरुवार को माहिरा को एक अवॉर्ड फंक्शन में देखा गया था। जहां पर पैपराजी ने उनसे मजाक-मजाक में पसंदीदा आईपीएल टीम से जुड़ा सवाल किया। इसका जवाब देने की जगह माहिरा को ब्लश करते हुए देखा गया, जिसके बाद एक बार फिर क्रिकेटर के साथ उनके डेटिंग की अफवाहों ने जोर पकड़ लिया। इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक्ट्रेस ने एक नोट शेयर किया है। इसमें लिखा हुआ है कि ‘अफवाहें फैलाना बंद करें, मैं किसी को डेट नहीं कर रही हूं।’ एक्ट्रेस की यह स्टोरी कुछ समय के अंदर ही चर्चा में आ गई है। इससे साफ हो गया है कि फिलहाल वह किसी को डेट नहीं कर रही हैं। एक्ट्रेस की स्टोरी को देखने के बाद लग रहा है कि डेटिंग रुमर्स से वह खुद भी परेशान आ गई हैं। यही कारण है कि उनकी प्रतिक्रिया सोशल मीडिया पर वायरल भी हो रही है।