दिल्ली (नेहा): दिल्ली के मुस्तफाबाद में एक बड़ा हादसा हो गया। अधिकारियों ने बताया कि शनिवार तड़के दिल्ली के मुस्तफाबाद इलाके में एक इमारत ढह गई, इस हादसे में आठ लोगों की मौत हो गई। वहीं, बचाव अभियान अभी जारी है। मलबे के नीचे एक व्यक्ति दबा हुआ मिला, जो जीवित है। एक युवक का शव मिला है। उसकी उम्र करीब 30 साल है। मृतक का नाम नाजिम है। वह मकान मालिक का बेटा है। एनडीआरएफ, फायर ब्रिगेड, प्रशासन और पुलिस के करीब 100 लोग बचाव कार्य में लगे हैं।
करीब 150 लोग स्थानीय हैं। मौके पर पहुंचे मोहन सिंह बिष्ट ने बताया कि मुस्तफाबाद इलाके में अवैध रूप से पांच से छह मंजिला मकान बनाए जा रहे हैं। मैंने विधानसभा में यह मुद्दा उठाया था। “मैंने निगम और प्रशासन को कार्रवाई करने की चेतावनी दी थी। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। बताया गया कि जिस मकान में हादसा हुआ, उसमें ग्राउंड फ्लोर पर भी निर्माण हो रहा था।” मकान मालिक की पत्नी जीनत को मलबे से बाहर निकाला गया, उन्हें ऑक्सीजन दी गई और एंबुलेंस से जीटीबी अस्पताल भेजा गया।