नेपीडॉ (नेहा): म्यांमार में शुक्रवार को आए 7.7 तीव्रता के विनाशकारी भूकंप में मरने वालों की संख्या लगातार बढ़ रही है। इस विनाशकारी भूकंप के बाद म्यांमार के लोगों में दहशत का माहौल है। इस बीच शनिवार को भी म्यांमार के कुछ हिस्सों में भूकंप के झटके महसूस किए गए। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार आज दोपहर 2.50 बजे म्यांमार में रिक्टर पैमाने पर 4.7 तीव्रता का भूकंप आया।
शनिवार को फिर भूकंप के झटकों के महसूस होने के बाद लोगों में दहशत का माहौल है। शुक्रवार को आए भूकंप के बाद देश के म्यांमार के विभिन्न हिस्सों में मलबा देखने को मिल रहा है। राहत और बचाव का कार्य युद्धस्तर पर चल रहा है।