ओशाकाती (राघव): दक्षिण अफ्रीका से 1990 में नामीबिया को स्वतंत्रता दिलाने वाले सैम नुजोमा का 95 वर्ष में निधन हो गया। वह इसके पहले राष्ट्रपति थे। वह देश के राष्ट्रपिता के रूप में जाने जाते हैं। नुजोमा के निधन की घोषणा रविवार को नामीबियाई राष्ट्रपति नांगोलो म्बुम्बा ने की। उन्होंने कहा कि विंडहोएक के अस्पताल में शनिवार रात नुजोमा ने अंतिम सांस लीं। म्बुम्बा ने कहा कि नामीबिया गणराज्य की नींव हिल गई है। पिछले तीन हफ्तों में नामीबिया गणराज्य के संस्थापक को खराब स्वास्थ्य के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया।
दुर्भाग्य से इस बार हमारी भूमि का सबसे वीर पुत्र बीमारी से उबर नहीं सका। उन्होंने कहा कि नुजोमा ने हमारे मुक्ति संग्राम के सबसे संकट काल में नामीबियाई लोगों का नेतृत्व किया। 1989 के अंत में संसदीय चुनावों में लौटने से पहले उन्होंने स्वतंत्रता आंदोलन के नेता के रूप में 30 साल निर्वासन में बिताए। महीनों बाद 1990 में नामीबिया की स्वतंत्रता की पुष्टि होने पर उन्हें राष्ट्रपति चुना गया।