कैरोलिना (नेहा): अमेरिका के उत्तरी कैरोलिना स्थित कॉलेज में एक छात्र की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वहीं, 6 अन्य लोगों के घायल होने की खबर है। इस घटना के बाद पूरे कॉलेज में सनसनी फैल गई और कॉलेज को कुछ दिनों के लिए बंद कर दिया गया है। यह घटना एलिजाबेथ सिटी के विश्वविद्यालय की है। जहां यार्ड फेस्ट के दौरान अचानक गोलीबारी शुरू हो गई। इस घटना के बाद पूरी यूनिवर्सिटी में भगदड़ मच गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। दरअसल नॉर्थ कैरोलिना यूनिवर्सिटी के परिसर में यार्ड फेस्ट चल रहा था। ब्लैक यूनिवर्सिटी में आयोजित यह फेस्ट हफ्ते भर चलता है।
हालांकि, फेस्ट के आखिरी दिन ही यहां गोलीबारी की घटना देखने को मिली। इस गोलीबारी में एक 24 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक यूनिवर्सिटी का छात्र नहीं था। अभी तक उसकी पहचान उजागर नहीं की गई है। पुलिस ने मृतक के परिवार को सूचित किया है। घटना के कुछ समय बाद यूनिवर्सिटी ने लॉकडाउन हटाकर परिसर में पेट्रोलिंग बढ़ा दी है। इस विद्यालय का मुख्य परिसर अभी भी बंद है। वर्जीनिया से 80 किलोमीटर की दूर पर स्थित इस विश्वविद्यालय में 2,300 स्टूडेंट्स पढ़ते हैं।