अहमदाबाद (नेहा): गुजरात दौरे पर गए राहुल गांधी ने अपनी ही पार्टी पर जमकर हमला बोला है। यहां तक की कई नेताओं को भाजपा की बी-टीम तक करार दिया। एक कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए राहुल ने कहा कि कांग्रेस में कई बब्बर शेर हैं, लेकिन सभी चेन से बंधे हैं।
लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने आगे कहा कि गुजरात अटक गया है, उसे रास्ता नहीं दिख रहा है, गुजरात आगे बढ़ना चाहता है। राहुल गांधी ने पार्टी संगठन में बड़े परिवर्तन का संकेत देते हुए कहा कि 10 से लेकर 40 नेताओं को पार्टी से बाहर करना पड़े तो कर देना चाहिए। कांग्रेस पार्टी रेस के घोड़े को बारात में लगा देती है और जो बारात के घोड़े होते हैं, उनके रेस में दौड़ा दिया जाता है।