सिरसा (नेहा): डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत सिंह को दिल्ली चुनावों से पहले एक बार फिर पैरोल मिली है। राम रहीम को 30 दिन की पैरोल मिली है। जानकारी के मुताबिक गुरमीत सिंह पैरोल मिलने के बाद राम रहीम सिरसा के डेरा में पहुंचा है। राम रहीम मंगलवार को रोहतक की सुनारिया जेल से सात वाहनों के काफिले से निकला ओर सिरसा डेरे में 8.40 मिनिट पर पहुंचा। डेरे में आकर सीधा वह अपनी गुफा में चला गया।
राम रहीम साध्वी यौन शोषण मामले से सजा मिलने के बाद पहली बार सिरसा डेरे में आया है। इससे पहले राम रहीम को पिछले साल अक्टूबर में पैरोल मिली थी। अक्टूबर में पैरोल मिलने के बाद राम रहीम उत्तर प्रदेश के बागपत के बरनावा आश्रम गया था। इस दौरान उसको 20 दिन की सशर्त जमानत मिली थी। हरियाणा चुनाव आयोग को इमरजेंसी पैरोल के लिए अर्जी दी थी, जिसे मंजूर कर लिया गया था।