इस्लामाबाद (नेहा): पाकिस्तान में आतंकी संगठन लश्कर ए तैयबा के मोस्ट वांटेड आतंकी अबु कताल सिंघी की हत्या कर दी गई है। शनिवार रात 8 बजे अबु कताल को मौत के घाट उतार दिया गया। उसने भारत में भी कई बड़े हमलों को अंजाम दिया था। NIA ने उसे वांटेड घोषित कर रखा था। वो हाफिज सईद (Hafiz Saeed) का करीबी माना जाता रहा है। 9 जून को जम्मू कश्मीर रियासी के शिव-खोड़ी मंदिर से लौट रहे तीर्थयात्रियों की बस पर आतंकियों ने हमला किया था। इस हमले का मास्टरमाइंड भी अबु कताल ही था।
साल 2023 में हुए राजौरी हमले का जिम्मेदार भी अबु कताल ही था। वो सिंघी जम्मू-कश्मीर में कई बड़े आतंकी हमलों का मास्टरमाइंड भी था। गुलाम कश्मीर के झेलम में कल रात आठ बजे अबु कताल की हत्या हो गई। अज्ञात हमलावरों ने अबु कताल पर फायरिंग कर दी। हाफिज ने उसे लश्कर का चीफ ऑपरेशन कमांडर बनाया था। हाफिज के इशारों पर कताल आतंकी घटनाओं को अंजाम देता था हाल ही के दिनों में पाकिस्तान में कई भारत विरोधी घटनाओं को अंजाम देने वालों की मौत हुई है। कुछ दिनों पहले लश्कर का टॉप कमांडर रियाज अहमद उर्फ कासिम मारा गया था। वहीं, बशीर अहमद की भी रहस्यमय तरीके से मौत हुई थी।