रांची (राघव): झारखंड के कांके में बुधवार को बीजेपी नेता अनिल महतो टाइगर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस घटना के विरोध में बीजेपी ने पूरे झारखंड में प्रदर्शन किया। बीजेपी ने गुरुवार को झारखंड बंद का ऐलान किया। इस बंद को आजसू और जेडीयू जैसे कई संगठनों का समर्थन मिला। बंद के दौरान कई जगहों पर प्रदर्शन हुए, रास्ते जाम किए गए और विधानसभा में भी हंगामा हुआ। पुलिस ने कुछ कार्यकर्ताओं को हिरासत में भी लिया। इस बंद के दौरान रांची के ज्यादातर स्कूलें बंद रही। हालांकि, कुछ परीक्षाएं चल रही हैं। बैंक और सरकारी दफ्तरों पर भी बंद का असर दिख रहा है।
अनिल टाइगर की हत्या के बाद झारखंड में उबाल दिख रहा है। बीजेपी कार्यकर्ता सड़कों पर उतरकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। बीजेपी ने हत्या के विरोध में झारखंड बंद का आह्वान किया गया। इस बंद को कई संगठनों का समर्थन मिला। कांके में बीजेपी नेता की हत्या की खबर फैलते ही कार्यकर्ताओं में गुस्सा फूट पड़ा। बीजेपी कार्यकर्ताओं ने कई इलाकों में सड़कों को जाम कर अपना विरोध जताया। इस दौरान रांची के कई स्कूल गुरुवार को बंद रहे। हालांकि, जिन स्कूलों में बोर्ड के एग्जाम्स चल रहे थे, वे खुले रहे।
रांची में बीजेपी के झारखंड बंद असर भी दिखा। स्कूल, कॉलेज और बैंक साथ-साथ सरकारी कार्यालयों पर भी बंद का असर दिख रहा। अनिल टाइगर की हत्या के विरोध में बीजेपी कार्यकर्ता सड़कों पर डटे दिखे। डोरंडा मंडल अध्यक्ष पीयूष विजयवर्गीय को डोरंडा पुलिस ने हिरासत में ले लिया। गुरुवार को झारखंड विधानसभा में अनिल महतो की हत्या को लेकर जमकर हंगामा भी हुआ। कार्यवाही शुरू होते ही विपक्ष ने हंगामा शुरू कर दिया. विपक्ष और पक्ष के हंगामे के बाद कार्यवाही को 12.55 बजे तक के लिए स्थगित करना पड़ा।
बंद के कारण रांची शहर में बस सेवाएं प्रभावित हुई। ऑटो और ई-रिक्शा का परिचालन भी कम रहा। हालांकि, कुछ ऑटो और ई-रिक्शा चल रहे थे, जिससे लोगों को थोड़ी राहत मिली। मगर, जिनको जरूरी काम था, उन्होंने उसे टाल दिया। समय से गाड़ियां नहीं मिलने से लोग परेशान दिखे। कई स्कूल ने तो एहतियातन पहले ही क्लास को सस्पेंड कर दिया था। शास्त्री चौक ओरमांझी में राष्ट्रीय राजमार्ग-33 पर लगा जाम किसी तरह खुलवाया गया।
हालांकि, इमरजेंसी सेवाओं को जाम से मुक्त रखा गया। एंबुलेंस, परीक्षा देने जाने वाले लोगों और बीमार लोगों को जाम में से निकाला गया। राष्ट्रीय राजमार्ग पर सड़क के दोनों ओर करीब तीन से चार किलोमीटर तक वाहनों की लंबी कतारें लग गई। अनिल टाइगर की हत्या के विरोध में बीजेपी के साथ अन्य दलों द्वारा बुलाए गए झारखंड बंद का असर अनगड़ा में भी देखने को मिला। मुख्य बाजार गोंदलीपोखर, अनगड़ा, गेतलसूद, मिलन चौक में बीजेपी और आजसू कार्यकर्ताओं ने टायर जलाकर और बांस लगाकर सड़क को जाम कर दिया। उन्होंने आवागमन को बंद कर दिया। गेतलसूद में भाजपा नेता जैलेन्द्र कुमार, गोंदलीपोखर में भाजपा मंडल अध्यक्ष सुनील महतो के साथ आजसू प्रखंड अध्यक्ष जगन्नाथ महतो, टाटीसीलवे चौक में राजन साहू के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने सड़क जाम कर दिया।