वाशिंगटन (नेहा): गाजा में लड़ाई कभी भी शुरू हो सकती है, इसको लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर संकेत दे दिए हैं। उन्होंने शुक्रवार (स्थानीय समयानुसार) को कहा कि अगर हमास शनिवार को दोपहर तक गाजा में बंधक बनाए गए बंधकों को रिहा नहीं करता है तो उन्हें यकीन नहीं है कि क्या हो जाएगा। उन्होंने कहा कि सब कुछ खत्म हो जाएगा। उन्होंने बंधकों को रिहा करने के लिए हमास से अपना आह्वान दोहराया। पत्रकारों से बात करते हुए ट्रंप ने पिछले हफ्ते रिहा किए गए बंधकों के बारे में बात की और बताया कि गाजा में कैद में रहने के बाद वे कैसे कमजोर हो गए हैं। उन्होंने कहा कि हमास ने बंधकों के साथ बहुत बुरा व्यवहार किया है।
बंधकों की रिहाई के लिए अपनी पूर्व समय सीमा के बारे में पूछे जाने पर, ट्रंप ने कहा कि मुझे नहीं पता कि कल 12 बजे क्या होने वाला है। यह मेरे ऊपर है। मैं बहुत सख्त रुख अपनाऊंगा। मैं आपको नहीं बता सकता कि इजरायल क्या करने जा रहा है। उन्होंने कहा कि मैंने हमास की कैद लोगों को बाहर आते देखा, उसमें एक लड़का था जो काफी कमजोर था मैंने उसे बहुत देर तक देखा है, और उनके साथ बहुत बुरा व्यवहार किया गया है।