वाराणसी (नेहा): उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां महिलाओं के चेन लूटने वाले बदमाश 25 हजार इनामी प्रेम नारायण सिंह की पुलिस से मुठभेड़ हो गई। मंडुवाहीह थाना क्षेत्र के पहाड़ी से दफ्फलपुर मार्ग घिरने के बाद बदमाश ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। बचाव में चलाई गई पुलिस की गोली उसके पैर में जा लगी और वह पकड़ा गया। उसका चचेरा भाई अजीत सिंह उर्फ कउवा मौका पाकर भागने में सफल रहा।
प्रेमनारायण सिंह पर 19 मुकदमे दर्ज हैं। उसके खिलाफ 25 हजार रुपये का ईनाम था। पुलिस ने मौके से एक बाइक, तमंचा, दो कारतूस, खोखा बरामद किया है। चार अप्रैल 2023 को बदमाशों ने मंडुवाडीह के हसनपुर और लहरतारा रेलवे कालोनी में एक ही घंटे के भीतर दो महिलाओं की चेन लूट लिया था। ककरमत्ता पुल के नीचे झाड़ू लगा रही वृद्ध महिला दुर्गावती देवी और रेलवे आफिसर कालोनी लहरतारा से मंदिर से दर्शन कर लौट रही गीता देवी की चेन बदमाश लूट ले गए थे।