नई दिल्ली (नेहा): दिल्ली में मतगणना शुरू होने के साथ ही रुझान भी सामने आने लगे हैं। चुनाव नतीजों में सभी की नजर दिल्ली की हॉट सीटों पर है। नई दिल्ली में केजरीवाल जीतेंगे या प्रवेश वर्मा इस पर सभी की नजरें है। शुरुआती रुझानों में भाजपा काफी आगे चलती दिख रही है।
अभी तक भाजपा 43 सीटों पर AAP 26 तो कांग्रेस 1 सीट पर आगे चल रही है। नई दिल्ली सीट पर केजरीवाल ने प्रवेश वर्मा को पीछे छोड़ दिया है। जंगपुरा से मनीष सिसोदिया भी आगे हो गए हैं। वहीं, सीएम आतिशी कालकाजी सीट से पीछे चल रही हैं।