मुंगेर (नेहा): मुंगेर के नयारामनगर थाना क्षेत्र के महमदा गांव स्थित दुर्गा मंदिर में चैती दुर्गा पूजा के लिए बनाई जा रही मां दुर्गा की प्रतिमा को बुधवार की देर रात असमाजिक तत्वों ने क्षतिग्रस्त कर दिया। गुरुवार की सुबह जब ग्रामीणों को जानकारी मिली तो बड़ी संख्या में ग्रामीण दुर्गा मंदिर के पास इकट्ठा हो गए।
जहां पाया गया कि मां दुर्गा की अर्धनिर्मित दुर्गा की प्रतिमा का क्षतिग्रस्त कर दिया गया है। इसके बाद उग्र ग्रामीण पाटम-महमदा मुख्य पथ को जाम कर दिया तथा प्रदर्शन कर रहे हैं। ग्रामीणों ने बताया कि महमदा गांव में वर्ष 1946 से चैती दुर्गा की प्रतिमा बनती है।