डोमचांच (नेहा): डोमचांच थानाक्षेत्र के रुपनडीह में संत शिरोमणि रविदास की प्रतिमा स्थापित करने और मां दुर्गा मंदिर निर्माण को लेकर लगे पोस्टर को हटाने के मुद्दे पर दो पक्षों में विवाद हो गया। इस बीच दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। मारपीट बाद में पत्थरबाजी में तब्दील हो गई। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए जब वहां डोमचांच थाने की पुलिस पहुंची तो लोगों ने पुलिस को भी निशना बनाया।
इस घटना में डोमचांच थाना प्रभारी ओमप्रकाश के अलावा कई अन्य पुलिसकर्मी और आम लोग भी घायल हो गए। आक्रोशित लोगों ने डोमचांच इंस्पेक्टर बिनोद कुमार की पुलिस वर्दी पर लगे बैच को उखाड़कर फेंक दिया। घटना में इंस्पेक्टर बिनोद कुमार के हाथ पर भी लाठी से वार किया गया।