कुशीनगर (राघव): हाईकोर्ट के स्थगन आदेश की समय-सीमा बीतते ही प्रशासन ने कुशीनगर के चर्चित मदनी मस्जिद को गिराने की कार्रवाई रविवार को शुरू कर दी। पांच बुलडोजर लगाकर सरकारी भूमि में हुए निर्माण को गिराया जा रहा है। एहतियातन शांति व्यवस्था को लेकर बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी तैनात हैं। सीओ कसया कुंदन कुमार सिंह के नेतृत्व में 10 थानों की पुलिस व एक प्लाटून पीएसी मौके पर तैनात है। मस्जिद पक्ष के लोगों ने हाईकोर्ट इलाहाबाद में याचिका दाखिल कर प्रशासनिक कार्रवाई पर रोक लगाए जाने की मांग की थी। जिस पर हाईकोर्ट ने आठ जनवरी तक का स्थगन आदेश दिया था।
हाटा के करमहा तिराहा के समीप 2002 से बन रही चार मंजिला मदनी मस्जिद के निर्माण का मामला 17 दिसंबर 2024 को तब चर्चा में आया, जब हिंदूवादी भाजपा नेता रामबचन सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिकायत कर कहा कि सरकारी भूमि पर कब्जा कर हाटा में एशिया की सबसे बड़ी मस्जिद का निर्माण कराया जा रहा है। पैमाइश हुई तो पता चला कि छह डिसमिल सरकारी भूमि पर भी कब्जा कर इसका निर्माण किया जा रहा है।
3 मंजिला मस्जिद को 6 बुलडोजर तोड़ रहे हैं। SDM, CO और 10 थानों की फोर्स तैनात है। एक बटालियन PAC को भी लगाया है। मस्जिद के चारों बैरिकेडिंग की गई है। 500 मीटर का एरिया सील है। सुबह 10 बजे कार्रवाई जारी है। शनिवार यानी कल ही मस्जिद का कोर्ट स्टे समाप्त हुआ था। आज सुबह 7 बजे CO कसया कुंदन सिंह, SDM योगेश्वर सिंह फोर्स के साथ पहुंच गए। मामला हाटा नगर के करमहा चौराहे का है। कार्रवाई रात तक चल सकती है। इसलिए लाइटिंग की व्यवस्था की जा रही है।