हरिद्वार (नेहा): हरिद्वार नगर निगम महापौर पद पर भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी किरण जैसल ने जीत दर्ज की। उन्होंने आमने-सामने के मुकाबले में कांग्रेस की अमरेश देवी बालियान को 28581 मतों के अंतर से हराया। भाजपा प्रत्याशी को 72786, जबकि कांग्रेस प्रत्याशी को 44205 मत प्राप्त हुए। चुनाव में आम आदमी पार्टी तीसरे स्थान पर रही। आप प्रत्याशी शिप्रा सैनी को 4056 मत प्राप्त हुए।
हरिद्वार नगर निगम महापौर पद के लिए भाजपा से किरण जैसल, कांग्रेस से अमरेश देवी बालियान, आम आदमी पार्टी से शिप्रा सैनी बहुजन समाज पार्टी से उस्मान और निर्दलीय प्रत्याशी अफरोजा चुनाव मैदान में थे। चुनाव में भाजपा और कांग्रेस प्रत्याशी के बीच सीधा मुकाबला था। 23 जनवरी को मतदान के बाद हर जीत को लेकर कई तरह के कयास लगाए जा रहे थे।