नई दिल्ली (नेहा): हाल ही में विक्रांत मैसी ने एक्टिंग से ब्रेक लेने की खबर शेयर करके फैंस को चौंका दिया था। कई लोगों को लगने लगा था कि मैसी हमेशा के लिए रिटायरमेंट ले रहे हैं। हालांकि एक्टर ने बाद में क्लियर किया कि वो फैमिली को समय देने के लिए और अन्य कारणों की वजह से ब्रेक ले रहे हैं।
अब हाल ही में एक्टर को अपनी अगली फिल्म के सेट पर देहरादून में स्पॉट किया गया। विक्रांत यहां अपनी फिल्म आंखों की गुस्ताखियां की शूटिंग के लिए आए हैं। इस फिल्म में उनके साथ शनाया कपूर नजर आएंगी।