वाशिंगटन (राघव): साल 2025 स्टॉक मार्केट्स के लिए अच्छा नहीं दिख रहा है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की टैरिफ पॉलिसी और अमेरिका के मंदी में जाने की आशंका से यूएस सहित दुनियाभर के बाजारों में गिरावट आई है। इससे दुनिया के कई दिग्गज इनवेस्टर्स के इनवेस्टमेंट की वैल्यू काफी घट गई है। लेकिन, वॉरेन बफे उन मुट्ठीभर इनवेस्टर्स में शामिल हैं, जिनकी संपत्ति 2025 में बढ़ी है।। उनकी संपत्ति बढ़कर 21 अरब डॉलर हो गई है। ब्लूमबर्ग बिलियनेर्स इंडेक्स में शामिल टॉप 500 बिलियनेयर्स में बफे की संपत्ति सबसे ज्यादा बढ़ी है।
इस साल ज्यादातर बिलियनेयर्स की संपत्ति में गिरावट आई है। लेकिन, बफे की संपत्ति बढ़ी है। इसकी बड़ी वजह Berkshire Hathaway के शेयरों की कीमतों में उछाल है। जिन दूसरे इनवेस्टर्स की संपत्ति बढ़ी है, उनमें Bernard Arnault, Bill Gates, Francoise Bettencourt Meyers, Carlos Slim, Julia Flesher Koch & Family, Jeff Yass, Zhong Shanshan और Ma Huateng शामिल हैं। बफे दुनियाभर के इनवेस्टर्स के लिए प्रेरणास्रोत रहे हैं। उनके कई सिद्धांत निवेशकों के बीच काफी लोकप्रिय हैं। उनका मानना है कि स्टॉक मार्केट में जब सब लालच कर रहे हों तो आपको डरना चाहिए। जब सब डर रहे हों तो आपको लालच करना चाहिए। इसका सीधा मतलब यह है कि जब सब बेच रहे हों तो आपको खरीदना चाहिए और जब सब खरीद रहे हों तो आपको बेचना चाहिए। लेकिन, आम तौर पर स्टॉक इनवेस्टर्स का व्यवहार इसके उलट होता है। इससे वे स्टॉक मार्केट में वेल्थ बनाने का मौका चूक जाते हैं।