नई दिल्ली (हरमीत) : साल 2020 में जब भारत में हर कोई स्वतंत्रता दिवस के जश्न में डूबा हुआ था। हर कोई भारत माता दी जय के नारे लगा रहा था लेकिन शाम 7.29 बजे पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की तो सभी का दिल टूट गया।
उनके इंस्टाग्राम पोस्ट ने लाखों फैन्स का दिल तोड़ दिया. इसके साथ ही धोनी के संन्यास के बाद सबसे चौंकाने वाली बात ये रही कि बाएं हाथ के बल्लेबाज सुरेश रैना ने भी संन्यास की घोषणा कर दी।
पिछले साल एक इंटरव्यू के दौरान सुरेश रैना ने कहा था कि धोनी और मैंने एक साथ कई मैच खेले हैं। मुझे भारत और सीएसके के लिए उनके साथ खेलने का सौभाग्य मिला। हमें बहुत प्यार मिला. मैं गाजियाबाद से हूं, धोनी रांची से हैं। मैंने एमएस धोनी के लिए खेला, फिर देश के लिए खेला। ये कनेक्शन है।हमने कई फाइनल खेले हैं, हमने विश्व कप जीता है। वह एक महान नेता और महान इंसान हैं। हमने पहले ही मन बना लिया था कि 15 अगस्त को रिटायर हो जायेंगे।धोनी की जर्सी का नंबर था 7 और मेरा था 3, जो मिलाकर 73 होता और भारत आजादी के 73 साल का जश्न मना रहा था। इसलिए हमने सोचा कि सेवानिवृत्ति के लिए इससे बेहतर दिन नहीं हो सकता।