नई दिल्ली (राघव): Zomato की मूल कंपनी Eternal ने स्टॉक एक्सचेंज में कहा है कि कंपनी के CEO राकेश रंजन ने इस्तीफा नहीं दिया है और वह अभी भी नेतृत्व टीम का हिस्सा हैं। कंपनी ने स्पष्ट किया कि मीडिया रिपोर्ट्स में प्रकाशित खबर कि CEO राकेश रंजन ने इस्तीफा दे दिया है गलत हैं और उनकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। कंपनी ने बताया कि Eternal में समय-समय पर लीडरशिप टीम में आंतरिक फेरबदल होते रहते हैं। यह एक मानक प्रक्रिया है, जिसका उद्देश्य संगठनात्मक कार्यक्षमता को बेहतर बनाना होता है। कंपनी ने यह भी कहा कि इस तरह के बदलाव ‘भौतिक जानकारी’ (material information) की श्रेणी में नहीं आते, इसलिए इन्हें स्टॉक एक्सचेंज में अनिवार्य रूप से बताना जरूरी नहीं होता। फिर भी कंपनी ने स्वेच्छा से यह जानकारी साझा की है ताकि पारदर्शिता बनी रहे।
Eternal की सबसे बड़ी प्रतिद्वंद्वी Swiggy ने अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में फूड डिलीवरी मार्केट में 43% हिस्सेदारी हासिल कर ली है, जो पिछली तिमाही में 42% थी। अक्टूबर से दिसंबर का त्योहारी सीजन आमतौर पर ज्यादा ऑर्डर और रेवेन्यू लाता है, लेकिन Eternal के लिए यह उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा। कंपनी का GOV ₹9,913 करोड़ रहा। वहीं तिमाही ग्रोथ सिर्फ 2 और सालाना ग्रोथ 17% रहा। Eternal के शेयरों का प्रदर्शन मिला-जुला रहा है। कंपनी के शेयर पिछले 1 साल में 28% बढ़े हैं। YTD (इस साल की शुरुआत से) शेयरों में 14% की गिरावट देखी गई है। शेयरों में पिछले 6 महीने 6.84% की गिरावट देखने को मिली है। वहीं पिछले 3 महीने और 1 महीने में शेयरों में क्रमश: 9.82% और 6.42% की तेजी देखी गई है।